Homeताज्या बातम्याकश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत, सऊदी यात्रा...

कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत, सऊदी यात्रा बीच में छोड़कर लौट रहे हैं PM मोदी


नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ. आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया. इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत की खबर है, वहीं कई अन्य लोग घायल हो गए. सेंट्रल एजेंसी के सूत्रों ने ये जानकारी दी है. सूचना के बाद तुरंत सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया. उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की. इसके बाद पीएम के निर्देश पर गृह मंत्री श्रीनगर पहुंचे हैं.

LIVE UPDATES:

सऊदी यात्रा बीच में छोड़कर लौट रहे हैं PM मोदी

कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत की खबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना सऊदी यात्रा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं.

पहलगाम आतंकी हमले पर जेडी वेंस ने जताई संवेदना, कहा- हमारी प्रार्थना पीड़ितों के साथ

सीएम उमर अब्दुल्ला ने गृह मंत्री को दी पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दी. एलजी मनोज सिन्हा और अन्य उच्चस्तरीय अधिकारी भी वहां मौजूद रहे.
 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अलर्ट मोड पर मुम्बई पुलिस 

मुम्बई पुलिस के बड़े अधिकारी ने बताया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुम्बई पुलिस अलर्ट मोड पर है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि मुम्बई पुलिस अक्सर अलर्ट मोड पर होती है, लेकिन हमले के बाद और भी ज्यादा विजिलेंस बढ़ाया गया है. महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा का जायज़ा लिया गया है और हर जगह सुरक्षा बढ़ाई गई है.

आतंकवादी हमले का कृत्य निंदनीय- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले से मैं बहुत दुखी हूं. हिंसा के ऐसे कृत्य निंदनीय हैं और इनकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं.

आतंकियों का कायराना हमला अत्यंत निंदनीय- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर आतंकियों का कायराना हमला अत्यंत निंदनीय और दुःखद है. मेरी संवेदनाएं इस हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति, तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए अटैक का LIVE वीडियो

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में स्थानीय निवासियों ने किया प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीनगर पहुंचे हैं.

पहलगाम आतंकी घटना को लेकर सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमला घिनौना और दर्दनाक: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले को घिनौना और दर्दनाक बताते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाने का उनका नृशंस अमानवीय कृत्य माफी के लायक नहीं है. मुर्मू ने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्ति की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकवादी हमला घिनौना और दर्दनाक है. यह एक नृशंस व अमानवीय कृत्य है, जिसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए. निर्दोष लोगों, खासकर पर्यटकों पर हमला करना, बेहद भयावह व अक्षम्य है. मैं उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करतीं हूं, जिन्होंने अपने प्रियजन को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”

पूरा देश गुस्से में है, हमारे जवानों का खून खौल रहा है- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि आतंकियों के इस कायराना हमले से पूरा देश गुस्से में है और हमारे जवानों का खून खौल रहा है. मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पहलगाम हमले के अपराधियों को उनके जघन्य कृत्य के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

क्रूर आतंकवादी हमला पूरी तरह से निंदनीय- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम क्षेत्र में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं. इस हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं, तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. यह हिंसा का कृत्य पूरी तरह से निंदनीय है और इसे अवश्य ही दंडित किया जाना चाहिए.

यह हमला जम्मू-कश्मीर के विकास की यात्रा को रोकने का प्रयास- देवेंद्र फडणवीस

पहलगाम आतंकी हमले पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हम इस हमले की निंदा करते हैं. यह हमला जम्मू-कश्मीर के विकास की यात्रा को रोकने का प्रयास था. हमारे प्रधानमंत्री ने इसका संज्ञान लिया है. गृह मंत्री अमित शाह वहां पहुंच रहे हैं और सख्त कार्रवाई की जाएगी. मैं वहां के प्रशासन के संपर्क में भी हूं. आतंकी हमले में महाराष्ट्र के दो लोगों की जान चली गई है.”

अनंतनाग पुलिस ने आतंकी हमले के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर, अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
 

गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले की निंदा की है.

घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम, अनंतनाग में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उपराज्यपाल ने आतंकी हमले पर डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया है.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने इस हमले की निंदा की है. 

आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की ख़बर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है. मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं.

आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए, ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं.

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कन्नड़ लोगों पर हमले को लेकर बुलाई बैठक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अधिकारियों के साथ बैठक की है और कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा कन्नड़ लोगों पर हमले की खबर पर जानकारी हासिल की है. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से जानकारी हासिल कर उन्हें तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली से अधिकारियों की एक टीम कश्मीर के लिए रवाना हो गई है. पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं. दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर को अगला कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.

पहलगाम हमले में घायलों की सूची 

1. विनो भट निवासी गुजरात 

2. माणिक पाटिल 

3. रिनो पांडे 

3. एस. बालाचंद्रू निवासी महाराष्ट्र 

4. डॉ परमेश्वर 

5. अभिजवन राव निवासी कर्नाटक

6. अभिजावम राव निवासी कर्नाटक 

7. संतरू निवासी तमिलनाडु

8. सहशी कुमारी निवासी उड़ीसा
 

कर्नाटक के निवासी मंजूनाथ की आतंकी हमले में मौत!

कर्नाटक के शिवमोगा निवासी मंजूनाथ के बारे में कहा जा रहा है कि वह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए हैं. हालांकि आधिकारिक सूची की इंतजार है. मंजूनाथ, शिवमोग्गा के विजयनगर तृतीय क्रॉस के निवासी थे. वो रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हुए थे. मंजूनाथ का परिवार चार दिन पहले ही कश्मीर की यात्रा पर गया था. उनकी पत्नी पल्लवी MAMCOS में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत में सभी उचित कदम उठाने को कहा है. प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री से घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा है. अमित शाह थोड़ी ही देर में श्रीनगर के लिए रवाना हो रहे हैं.

कश्मीर में आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपने घर पर बैठक बुलाई. इस उच्चस्तरीय बैठक में गृह सचिव और आईबी प्रमुख सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. जम्मू कश्मीर से उपराज्यपाल, सीआरपीएफ डीजी, जम्मू-कश्मीर डीजी, सेना के अधिकारी और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे.

घायल पर्यटकों को पहलगाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें गैर कश्मीरी और स्थानीय लोग भी शामिल हैं.

एक महिला ने बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं.”

महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई.

इधर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे थोड़ी देर पहले, गोलियों की आवाज सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम में बायसरन घाटी पहुंचे.

पहलगाम दक्षिण कश्मीर का खूबसूरत इलाका है. यहां देशभर से पर्यटक आते हैं. फिलहाल पर्यटकों की आवाजाही पर अस्थायी रोक है. घटना के बाद से पर्यटकों में अफरातफरी और डर का माहौल है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

अलेक्झांडर झ्वेरेव्हने फ्लॅव्हियो कोबोलीचा पराभव करून रोलँड गॅरोस येथे पहिले ग्रँड स्लॅम विजेतेपद मिळवले...

पॅरिसमधील फ्रेंच ओपनमध्ये इटलीच्या फ्लॅव्हियो कोबोलीविरुद्धचा अंतिम टेनिस सामना जिंकल्यानंतर जर्मनीच्या अलेक्झांडर झ्वेरेव्हची प्रतिक्रिया (एपी फोटो) ग्रँडस्लॅम विजेतेपदासाठी अलेक्झांडर झ्वेरेव्हची प्रदीर्घ प्रतीक्षा अखेर...

मुंबई-गोवा महामार्गावर दुचाकीच्या अपघातात एका महिलेचा मृत्यू झाला, तर अन्य जखमी

नवी मुंबई: रविवारी दुपारी मुंबई-गोवा महामार्गावर मुंबईकडे जाणाऱ्या कॅरेजवे ओलांडणाऱ्या दोन महिलांपैकी एका महिलेला दुचाकीस्वाराने धडक दिल्याने त्यांचा जागीच मृत्यू झाला. तर...

प्रवाशांची सुरक्षा सुधारण्यासाठी जीआरपीने पुणे रेल्वे स्थानकातून ६० भिकाऱ्यांना पुनर्वसन गृहात हलवले

पुणे : गव्हर्नमेंट रेल्वे पोलिस (GRP) च्या अधिकाऱ्यांनी प्रवाशांची सुरक्षितता वाढवण्यासाठी आणि परिसराची स्वच्छता सुधारण्याच्या प्रयत्नांचा एक भाग म्हणून गेल्या दोन महिन्यांत...

रेस्टॉरंटमध्ये ऑर्डर करणे, दिशानिर्देशांमध्ये मदत करणे आणि बरेच काही: मुलाचा आत्मविश्वास वाढवण्याचे 7 सोपे...

जरी तुम्हाला तुमच्या मुलापेक्षा जास्त माहिती असेल तरीही, कधीकधी, त्यांचा विद्यार्थी बनणे ही आत्मविश्वास वाढवण्यासाठी सर्वोत्तम गोष्ट आहे. त्यांना समजेल असे काहीतरी शिकवायला सांगणे,...

पुनर्मूल्यांकन प्रक्रियेत CBSE विद्यार्थ्यांकडून भौतिकशास्त्रातील सुधारणांबद्दल कमाल तक्रार

सीबीएसईच्या चुकांबद्दल अनेक दिवसांचा निषेध पुणे : हजारो विद्यार्थ्यांनी पुनर्मूल्यांकनासाठी प्रवेश केलेल्या मूल्यांकन केलेल्या इयत्ता बारावीच्या CBSE उत्तरपत्रिकांच्या छायाप्रती दाखवतात की भौतिकशास्त्र ही...

अलेक्झांडर झ्वेरेव्हने फ्लॅव्हियो कोबोलीचा पराभव करून रोलँड गॅरोस येथे पहिले ग्रँड स्लॅम विजेतेपद मिळवले...

पॅरिसमधील फ्रेंच ओपनमध्ये इटलीच्या फ्लॅव्हियो कोबोलीविरुद्धचा अंतिम टेनिस सामना जिंकल्यानंतर जर्मनीच्या अलेक्झांडर झ्वेरेव्हची प्रतिक्रिया (एपी फोटो) ग्रँडस्लॅम विजेतेपदासाठी अलेक्झांडर झ्वेरेव्हची प्रदीर्घ प्रतीक्षा अखेर...

मुंबई-गोवा महामार्गावर दुचाकीच्या अपघातात एका महिलेचा मृत्यू झाला, तर अन्य जखमी

नवी मुंबई: रविवारी दुपारी मुंबई-गोवा महामार्गावर मुंबईकडे जाणाऱ्या कॅरेजवे ओलांडणाऱ्या दोन महिलांपैकी एका महिलेला दुचाकीस्वाराने धडक दिल्याने त्यांचा जागीच मृत्यू झाला. तर...

प्रवाशांची सुरक्षा सुधारण्यासाठी जीआरपीने पुणे रेल्वे स्थानकातून ६० भिकाऱ्यांना पुनर्वसन गृहात हलवले

पुणे : गव्हर्नमेंट रेल्वे पोलिस (GRP) च्या अधिकाऱ्यांनी प्रवाशांची सुरक्षितता वाढवण्यासाठी आणि परिसराची स्वच्छता सुधारण्याच्या प्रयत्नांचा एक भाग म्हणून गेल्या दोन महिन्यांत...

रेस्टॉरंटमध्ये ऑर्डर करणे, दिशानिर्देशांमध्ये मदत करणे आणि बरेच काही: मुलाचा आत्मविश्वास वाढवण्याचे 7 सोपे...

जरी तुम्हाला तुमच्या मुलापेक्षा जास्त माहिती असेल तरीही, कधीकधी, त्यांचा विद्यार्थी बनणे ही आत्मविश्वास वाढवण्यासाठी सर्वोत्तम गोष्ट आहे. त्यांना समजेल असे काहीतरी शिकवायला सांगणे,...

पुनर्मूल्यांकन प्रक्रियेत CBSE विद्यार्थ्यांकडून भौतिकशास्त्रातील सुधारणांबद्दल कमाल तक्रार

सीबीएसईच्या चुकांबद्दल अनेक दिवसांचा निषेध पुणे : हजारो विद्यार्थ्यांनी पुनर्मूल्यांकनासाठी प्रवेश केलेल्या मूल्यांकन केलेल्या इयत्ता बारावीच्या CBSE उत्तरपत्रिकांच्या छायाप्रती दाखवतात की भौतिकशास्त्र ही...
error: Content is protected !!